अनावश्यक चेन पुलिंग पर रेलवे की सख्ती, 3,684 गिरफ्तार, 18.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

 



प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में फरवरी माह तक मंडल में 3,688 मामलों में 3,684 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया और 18.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को स्टेशनवार आंकड़ों के आधार पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर 375 मामलों में 373 यात्रियों की गिरफ्तारी हुई और 2,23,758 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्रमुख स्टेशनों पर आंकड़े

  • कानपुर सेंट्रल: 492 मामलों में 490 यात्रियों की गिरफ्तारी, 2,84,309 रुपये जुर्माना
  • अलीगढ़ जंक्शन: 349 मामलों में सभी यात्रियों की गिरफ्तारी, 1,15,560 रुपये जुर्माना
  • इटावा जंक्शन: 283 मामलों में 286 गिरफ्तार, 1,07,605 रुपये जुर्माना
  • फतेहपुर: 219 मामलों में सभी यात्रियों की गिरफ्तारी, 1,23,490 रुपये जुर्माना
  • मिर्जापुर: 240 यात्रियों की गिरफ्तारी, 1,48,515 रुपये जुर्माना
  • शिकोहाबाद: 99 मामलों में सभी यात्रियों की गिरफ्तारी, 37,490 रुपये जुर्माना
  • टूंडला जंक्शन: 301 मामलों में 299 यात्रियों की गिरफ्तारी, 88,885 रुपये जुर्माना

रेलवे की सख्त चेतावनी

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक चेन पुलिंग से बचें, क्योंकि यह कानूनी अपराध होने के साथ-साथ अन्य यात्रियों के लिए भी असुविधाजनक साबित होता है। रेलवे ने साफ किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post